चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: चंडीगढ़ रामदरबार स्थित मंडी ग्राउंड में शनिवार सुबह करीब 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर की खेप पकड़ी। टीम ने सूचना के आधार पर पनीर लेकर जा रही बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की। गाड़ी से करीब 200 किलो पनीर बरामद हुआ।
प्रशासन ने शहर में बिक रहे मिलावटी पनीर की आशंका के चलते यह कार्रवाई की है। टीम ने पूरी खेप जब्त कर उसे कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया है। पनीर का सैंपल जांच के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग को पनीर की खेप के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रामदरबार मंडी ग्राउंड में कार्रवाई की। सुबह करीब 5 बजे पनीर लेकर जा रही बोलेरो पिकअप को रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी में बड़ी मात्रा में पनीर मिला। अधिकारियों ने पनीर को मौके पर ही कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
विभाग ने बरामद पनीर का सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अभी पनीर मिलावटी या असुरक्षित है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी गुणवत्ता को लेकर अंतिम स्थिति लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत संबंधित व्यक्ति या कारोबारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखे: पलवल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, 1500 किलो पनीर के सैंपल भेजे लैब