नोएडा में युवक ने सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, शरीर के हुए टुकड़े

by Manu
फ्लोर से कूदा युवक

नोएडा, 03 अक्टूबर 2026: नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक की इमारत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।

पुलिस के अनुसार ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार, सोसायटी में दहशत

You may also like