अनंत सिंह का PK के MLC कैंडिडेट के लिए नवादा में रोड शो, जेसीबी से फूल बरसाए

by Manu
Jan Suraaj MLC candidate

जदयू विधायक अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उनका काफिला नवादा पहुंच गया है। जहां समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए हैं। जय बिहार जय निशांत के नारे लगे। मोकामा के बाहुबली विधायक पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर जनसुराज के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। उनकी यात्रा भी इसी से जुड़ी है।

नवादा से पहले नालंदा में कई जगह कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। अनंत सिंह जिंदाबाद छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगे। युवा उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। बाहुबली विधायक ने पावापुरी के मां आशापुरी मंदिर में पूजा की। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी।

पटना में रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता भगवान है मालिक है। उनसे अनुज के लिए आशीर्वाद मांगने निकला हूं। नवादा तक जाऊंगा। पार्टी के स्टैंड को लेकर पीछे हटने के सवाल पर छोटे सरकार ने कहा कि सवाल ही नहीं है कि पीछे हटूंगा। नीरज कुमार का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने मेरे लिए क्या किया है सब जानते हैं।

पटना स्नातक विधान परिषद सीट से पार्टी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल रखा है। आज वो जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।

ये भी देखें: JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR, जनेऊ कार्यक्रम में हथियारबंदी और अश्लील डांस का वीडियो वायरल

You may also like