वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप, 10,000 से ज्यादा मौतों की आशंका

by Manu
Venezuela Earthquake

कराकस, 25 जून 2026: वेनेजुएला में भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहले 7.2 और कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किए गए। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।

USGS ने भूकंप के बाद भारी क्षति और जानमाल के नुकसान की आशंका जताई है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, 10,000 से ज्यादा मौतों की 44 प्रतिशत और 1,00,000 से ज्यादा मौतों की 30 प्रतिशत संभावना है।

कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। हालांकि सरकार ने अब तक मौतों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराकस एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

ये भी देखे: Philippines Earthquake: फिलीपींस में आया 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

You may also like