फिलीपींस, 10 अक्तूबर 2025: दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप विज्ञान एजेंसी फिलवोल्क्स ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। आसपास के तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
भूकंप से किसी जानमाल की क्षति की कोई तत्काल खबर नहीं आई है। फिलवोल्क्स ने मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल के मनाय शहर के तटवर्ती इलाकों में बाद के झटकों की भी चेतावनी दी है। एजेंसी के मुताबिक, अगले दो घंटों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 7.4 और गहराई 58 किलोमीटर बताई है।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरों की संभावना जताई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
ये भी देखे: Earthquake: इंडोनेशिया के पापुआ में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं