दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया, चार गिरफ्तार

by Manu
आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026: दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस की विशेष शाखा ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी और अवैध निर्माण के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को बेगमपुर इलाके में लक्ष्मण हुड्डा को 300 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। उसकी उम्र 58 साल है। अगले दिन सोनीपत से अनिल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। उसकी उम्र 51 साल है। उसके वाहन से 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जांच के दौरान 4 अक्टूबर को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित अवैध हेरोइन निर्माण स्थल पर छापा मारा गया। यहां से 6.275 किलोग्राम तैयार हेरोइन के अलावा सोडियम एसिटिक एनहाइड्राइड गैस सिलेंडर मिक्सर इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामान बरामद किया गया।

ये भी देखे: अमृतसर पुलिस को ड्रोन तस्करी में बड़ी सफलता, 10 किलो हेरोइन बरामद

You may also like