नीरज के नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने ललन सिंह से की मुलाकात, अनंत सिंह से सुलह कराने की मिली है जिम्मेदारी

by Manu
नीतीश कुमार ललन सिंह

पटना, 05 अक्टूबर 2026: बिहार एमएलसी चुनाव में जदयू के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपने ही पार्टी के कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताएंगे। इसके लिए वो बकायदा रोड शो भी कर रहे हैं।

दोनों के बीच तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि अनंत सिंह ने कह दिया है कि अब वो पीछे हटने वाले नहीं। पार्टी में रहें या जाए। पटना स्नातक सीट से आज नीरज कुमार नामांकन करने वाले हैं। नीरज के नॉमिनेशन से पहले नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास जाकर उनसे मिले। करीब 20 मिनट तक दोनों की मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान अनंत-नीरज विवाद को खत्म कराने को लेकर चर्चा हुई।

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को सौंपी गई है। इसके बाद से इस मामले में ललन सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है। रविवार को ललन सिंह का एक पुराना बयान भी वायरल हुआ था। इसके अगले ही दिन नीतीश कुमार का उनसे मिलने पहुंचना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी देखें: अनंत सिंह का PK के MLC कैंडिडेट के लिए नवादा में रोड शो, जेसीबी से फूल बरसाए

You may also like