इसी हफ्ते पहली बार भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के PM बालेंद्र शाह, PM मोदी के साथ अहम बैठक

by Manu
Balendra Shah

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहली बार भारत के दौरे पर आने वाले हैं। नेपाली विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

विदेश सचिव के अनुसार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में 34 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल उच्च स्तरीय वार्ता के लिए काठमांडू से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा।

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से ऊर्जा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सहयोग के विभिन्न पहलुओं को कवर करने वाले द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और दोनों पक्षों के बीच उनका आदान-प्रदान किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नेपाली नेता बालेंद्र शाह के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अपने आधिकारिक दौरे के तहत प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like