पीएम मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया

by Manu
पीएम मोदी

खड़गपुर, 21 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में आइडियाज को बल मिलता है। आईआईटी खड़गपुर के इस हीरक जयंती समारोह में आज मेरे सामने भारत का अतीत वर्तमान और भविष्य तीनों एक साथ जुड़े हुए हैं। यहां प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी युवा पीढ़ी मौजूद है।

प्रधानमंत्री ने देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नए विचारों नवाचार और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी कलाईकुंडा वायुसेना अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से आईआईटी खड़गपुर परिसर पहुंचे। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी। यह देश का पहला आईआईटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऐसा करके दिखाया है। देश ने दुनिया को संदेश दिया है ब्रेक द लिमिट्स अनलॉक द पॉसिबिलिटीज। प्रधानमंत्री ने ये बातें आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सभी लोग इस संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाने और इसकी विरासत को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। अपनी स्थापना के बाद से आईआईटी खड़गपुर ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन और डाक पत्रों से सोशल मीडिया संदेशों तक का सफर तय किया है। बदलाव के इस दौर में देश के पहले आईआईटी के रूप में खड़गपुर संस्थान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like