चंडीगढ़, 22 नवंबर 2026: हरियाणा के जींद निवासी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा जॉइन कर ली है। उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। चहल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
भाजपा ने शनिवार को ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें चहल के अलावा 3 और हरियाणवियों को भी जगह दी गई है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
अमरपाल मौर्य हिसार और सिरसा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हिसार के आसपास के क्षेत्रों के कई दौरे किए।
चहल ने करीब 2 महीने पहले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट से सन्यास लिया था। डोमेस्टिक मैचों में हरियाणा की तरफ से खेलते हैं। जबकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेले।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे