ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी मंत्री भारत पहुंचे, SCO फोरम लेंगे हिस्सा

by Manu
pak minister

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत पहुंचे। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं।

भारत ने इस फोरम के लिए 25 देशों को न्योता भेजा था जिनमें से 15 ने भागीदारी की पुष्टि की है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यता और संस्कृति को सामने लाना और उनके बीच आपसी बातचीत बढ़ाना है।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like