कोलकाता, 05 अक्टूबर 2026: बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। इसके एक दिन बाद ही वह पार्टी में शामिल हुईं।
दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
भाजपा के राज्य मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।
ये भी देखे: ममता बनर्जी की टीएमसी ने चुनाव आयोग को भेजे पार्टी के नए नाम और चिह्न