चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
पीसीआर वाहन दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें परिसर में जांच कर रही हैं। पुलिस और सुरक्षा टीमें संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की जांच कर रही हैं। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
धमकी देने वाले व्यक्ति और कॉल के स्रोत के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं आई है।
चंडीगढ़ में इससे पहले भी स्कूल पासपोर्ट ऑफिस और हाईकोर्ट को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। पंजाब सचिवालय और सेक्टर-43 बस स्टैंड को भी धमकी मिल चुकी है। इन सभी मामलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर जांच की। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की ईमेल से हड़कंप