सिक्किम में लैंडस्लाइड, 20 से अधिक घर बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

by Manu
सिक्किम लैंडस्लाइड

ग्यालशिंग, 25 सितंबर 2026: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में गुरुवार रात लैंडस्लाइड हुई। लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई। 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8635 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। चक्रवात से 9 राज्य प्रभावित हैं।

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ तटीय आंध्र प्रदेश ओडिशा और तेलंगाना में अति भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हरियाणा में यमुनानगर करनाल और पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी देखे: कई राज्यों में बारिश बनी आफत, उत्तराखंड में केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड, एक की मौत

You may also like