तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर

by Manu
New Zealand bowler

चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: भारत के साथ चल रही ओडीआई सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कीवी टीम कमजोर पड़ती जा रही है। लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। जबकि ब्लेयर टिकनर को सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड से गुजरना होगा। टिकनर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हेलमेट पर गेंद लगी थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फर्ग्यूसन काफ-इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। उन्हें यह चोट टी20 सीरीज के दौरान आई थी। दूसरी ओर ब्लेयर टिकनर को क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मैट फिशर ने रिप्लेस किया था। इसके चलते उन्हें मैच के दिन से लेकर 7 दिन तक स्टैंड-डाउन पीरियड सर्व करना होगा। इस दौरान टिकनर भारत के खिलाफ तीसरे और चौथे मैच से बाहर रहना होगा।

गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था। अब टिकनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें तीसरे मैच के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।

मैट हेनरी पर भी बड़ा अपडेट आया है जो सीरीज शुरू होने से पहले डेवोन कॉनवे से टकरा गए थे। उम्मीद की जा रही है कि हेनरी चौथे वनडे मैच में वापसी करेंगे जो 13 नवंबर को खेला जाएगा। हेनरी और काइल जैमीसन तीसरे वनडे मैच के बाद टेस्ट टीम से जुड़कर तैयारी शुरू करने वाले थे। लेकिन लगातार चोट के मामले सामने आ रहे हैं। इस वजह से जैमीसन और हेनरी चौथे वनडे के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like