दिल्ली, 08 अगस्त 2026: मॉनसूनी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है। 8 अगस्त को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी देखे: देशभर में मॉनसून की तबाही, कई राज्यों में बारिश-बाढ़ से हाहाकार