102
नई दिल्ली, 7 सितम्बर : मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रहे विमान को उस समय तुर्की में लैंड करवा लिया गया, जब उन्हें प्लेन में बम होने की सूचना प्राप्त हुई। विस्तारा बोइंग 787 के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर यह मैसेज लिखा था, इसके बाद विमान को सुरक्षा कारणों से तुर्की के एर्जरूम एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान तुर्की में सुरक्षित रूप से उतारा गया। फ्लाइट के डायवर्ट होने की खबर मिलते ही वेस्टारा एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि फ्लाइट-27 पर सुरक्षा संबंधी कारणों से मुंबई से फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरते समय डायवर्ट किया गया है। हम सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।