हरियाणा STF के हाथ बड़ी सफलता, रोहित गोदारा के दो शार्प शूटर हथियारों सहित गिरफ्तार

by Manu
रोहित गोदारा

अंबाला, 28 अप्रैल 2026: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी रोहित गोदारा के दो शार्प शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए दोनों शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। वे अंबाला कैंट की शास्त्री कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे-44 पर अपने आकाओं के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से विदेशी मार्क वाली एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार शूटरों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा (आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी) और नितिन उर्फ जट्टा (भरतपुर, राजस्थान निवासी) के रूप में हुई है।

STF की टीम मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इनका असली निशाना कौन था और अंबाला में इन्हें रसद व सूचना कौन मुहैया करवा रहा था।

ये भी देखे: हरियाणा STF को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

You may also like