5
चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। भरत कपूर ने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहे कपूर का निधन दोपहर करीब 3 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ।
अभिनेता अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से उनके निधन की पुष्टि की। भरत कपूर ने लगभग चार दशक लंबे करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ और ‘खुदा गवाह’ समेत कई यादगार फिल्मों में भूमिका निभाई।
वे खलनायक के रोल के लिए खासे चर्चित रहे। ‘नूरी’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘बाजार’, ‘इनकार’, ‘राम बलराम’ और ‘बरसात’ जैसी फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल्स में दमदार अभिनय किया था।
ये भी देखे: पंजाब के मशहूर अभिनेता मनी कुलार का निधन, पॉलिवुड में शोक की लहर