लखनऊ, 28 अप्रैल 2026: UP Police Recruitment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। सीएम योगी ने कहा कि इन भर्तियों में होमगार्ड, पुलिस सिपाही और दरोगा (उपनिरीक्षक) के पद शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में भर्ती हुए 936 रेडियो ऑपरेटरों को जॉइनिंग लेटर सौंपे और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
सीएम योगी ने कहा, “पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2 लाख 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष भर्ती की गई है, जो एक रिकॉर्ड है। कई राज्यों की कुल पुलिस फोर्स ही 2.20 लाख नहीं है। इसके अलावा 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को भी पुलिस बल में शामिल किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “9 साल पहले पुलिस भर्ती और ट्रेनिंग को लेकर संकट की स्थिति थी। उस समय एक बार में सिर्फ 3,000 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। वर्ष 2025 में 60,244 सिपाहियों की भर्ती हुई और सभी को यूपी में ही एक साथ ट्रेनिंग दी गई।”
ये भी देखे: UP Police SI Recruitment: आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका, जारी हुआ शेड्यूल, जानें अपडेट