जनरल धीरज कुमार सेठ बने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख, आर्मर्ड कोर से रहा है नाता

by Manu
धीरज सेठ

नई दिल्ली, 30 जून 2026: जनरल धीरज कुमार सेठ ने मंगलवार 30 जून से भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख (COAS) की कमान संभाल ली है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है, जो मंगलवार को सेवा से रिटायर हो गए। जनरल सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे हैं। दिसंबर 1986 में उन्हें आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लगभग चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर के दौरान उन्हें ऑपरेशनल, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव मिला है। उन्होंने भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और लंबे समय के बदलाव में अहम योगदान दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज कुमार सेठ ने रेगिस्तानी इलाके में एक बख्तरबंद रेजिमेंट और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी बल की कमान संभाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और बाद में दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कार्य किया।

ये भी देखे: Operation Sindoor: कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

You may also like