99
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : जननायक जनता पार्टी के प्रमुख व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार जब दुष्यंत चौटाला एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उपद्रवियों ने हंगामा किया और काफिले पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले की गाड़ी को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की और एक गाड़ी को तोड़ दिया। हमले के तुरंत बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया। सोमवार को चौटाला जींद के उचाना में थे, जहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ उनके गठबंधन सहयोगी आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी थे। दोनों नेताओं ने उचाना में मेगा रोड शो किया लेकिन पत्थरबाजों द्वारा उनके काफिले पर हमला किया गया, जिस कारण स्थिति तनावपूर्ण रही।