नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : आखिरी चरण की वोटिंग जम्मू कश्मीर में शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार यहां पर 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। बता दें कि जम्मू के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ संपत्ति है। इस फेज में संसद हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई एजाज अहमद गुरु भी चुनावी मैदान में है। एजाज गुरु सोपोर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। नॉर्थ कश्मीर की लंगेट सीट से इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग बारामूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38त्न वोटिंग हुई। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों 57.31त्न मतदान हुआ। जानकारी के अनुसार आज 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसमें 39.18 लाख वोटर्स शामिल होंगे। तीसरे फेज की 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी की हैं। आखिरी फेज में 415 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
आखिरी चरण की वोटिंग जम्मू कश्मीर में जारी
72