68
जींद, 3 सितंबर : श्रद्धालुओं से भरे वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कई लोग घायल व 8 के करीब की मौत होने का समाचार है। घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई और यह हादसा हो गया।