ब्लेसिंग मुजारबानी ने रचा इतिहास, नंबर-10 पर टेस्ट अर्धशतक जड़ने वाले पहले जिम्बाब्वे बल्लेबाज बने

by Manu
ब्लेसिंग मुजारबानी

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। उन्होंने नंबर-10 पर उतरकर टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज बनने का कारनामा किया। उनकी इस पारी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज कराया बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे की स्थिति भी बेहद मजबूत कर दी।

30 साल के मुजारबानी ने 16 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वह चौथे दिन नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने उतरे। पहले सत्र के समाप्त होने तक 77 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के लिए 63 गेंदों का सामना किया।

हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने पारी के 80वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

मुजारबानी से पहले टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड डोनाल्ड टिरिपानो के नाम था। उन्होंने जुलाई 2016 में हरारे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 162 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए थे। अब मुजारबानी ने 55 रन की नाबाद पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like