चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित हुई कांग्रेस की भारत समिट को लेकर राहुल गांधी को जवाब दिया है। पुणे के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया है। अगर राहुल जीतना चाहते हैं तो विदेश जाना छोड़े और गांवों में जाना शुरू करें।
अमित शाह ने आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग प्रकार से लगातार तीन बार हारने का फ्रस्ट्रेशन निकाल रही है। अभी कांग्रेस पार्टी ने भारत समिट 2026 हैदराबाद में आयोजित की। देश भर में वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को भारत में बुलाया। कांग्रेस के राजकुमार भी वहां गए। इस समिट का नाम भी भारत समिट रखा गया था लेकिन राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार बोलकर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि मैं आज इस मंच से महाराष्ट्र की जनता को कहने आया हूं और देश भर के लोगों को भी कहना चाहता हूं। जहां पर भी कांग्रेसी मिलें आप उनको पूछें कि चुनाव लड़ना हारना जीतना ये पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। 10 साल का आपको मौका दिया था। 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले भ्रष्टाचार किए। देश की जनता ने आपका हाथ पकड़कर दिल्ली की सरकार के बाहर निकाल दिया। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 12 साल में नरेंद्र मोदी पर चार आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे कृषि क्षेत्र हो चाहे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट हो चाहे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचना हो चाहे स्टार्टअप इकोसिस्टम बनानी हो चाहे रेलवे का पुनरुद्धार करना हो 76 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट बनाने हों सबसे बड़ा मेट्रो का नेटवर्क लगाना हो नई शिक्षा नीति लानी हो या सहकारिता मंत्रालय बनाना हो ये सभी 12 साल के कार्यकाल में हुआ है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया