दिवाली के बाद भी दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब, सामने आया सोमवार का AQI

by Manu
Delhi AQI

दिल्ली, 09 नवंबर 2026: दिवाली की रात के बाद भी एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई। उम्मीद थी कि दिवाली के बाद दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगा। लेकिन गनीमत रही कि अभी तक वैसा नहीं है। दिल्ली में सोमवार की सुबह ओवरऑल एक्यूआई 366 पहुंचा है। हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आईटीओ पंजाबी बाग चांदनी चौक बुराड़ी नॉर्थ कैंपस जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में एक्यूआई 400 के पार है।

एक्यूआई को 0 से 50 के बीच अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजधानी में स्मॉग की मोटी चादर के बीच लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में चली गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी की तीसरी स्टेज लागू है। जिसके तहत निर्माण कार्यों औद्योगिक गतिविधियों पर कई प्रतिबंध हैं। गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर सख्त रोक है। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल गाड़ियों की आवाजाही पर भी रोक है। वहीं सड़क की धूल को नियंत्रित करने के लिए मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाया गया है। इससे पहले रविवार को शाम 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like