चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की छात्रा से रेप के दावे के बाद छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस को उसे रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। छात्रों ने 20 घंटों तक जालंधर-फागवाड़ा हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब हालात काबू में हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। बढ़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। ऐसे में छात्र घर लौट रहे हैं।
हालात बेकाबू देख बच्चों के पेरेंट्स उन्हें लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर भारी तादाद में बच्चे अपना सामान लिए परिजनों के साथ घर का रुख करते दिखे।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने कहा कि हमने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दरांती और एक वॉकी-टॉकी बरामद की गई है। अब उन्हें हिरासत में लिया गया है।
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल