जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल

by Manu
cjp protest

दिल्ली, 20 जुलाई 2026: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की है। इस दौरान कई लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हुए है।

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

मौके पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। उधर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

इस बीच 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। पहली शर्त है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी शर्त है कि CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद इस मुद्दे को सदन में उठाने का भरोसा दें। तीसरी शर्त यह है कि स्वास्थ्य कारणों से यह संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर उन्हें यही आश्वासन दें।

ये भी देखे: सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात

You may also like