चंडीगढ़, 26 सितंबर 2026: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां में आज ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया जिसमें स्टूडेंट्स और एम्प्लॉइज़ ने 240 यूनिट ब्लड डोनेट किया। यह कैंप जीवंश कम्युनिटी और डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, सीजीसी लांडरां की पहल थी, जिसका आयोजन रोटरी क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से किया गया। (यह कैंप रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को मिलाकर लगभग 140 रोटरी क्लब शामिल हैं। ) यहाँ एकत्रित हुए ब्लड यूनिट को रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर 37, चंडीगढ़ को दान किया जाएगा। यह केंद्र रोटरी क्लब चंडीगढ़ और ब्लड बैंक सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ का जॉइन्ट वेंचर है।
कैंप का उद्घाटन डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एंड एलुमनी अफेयर्स, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, मिस टीना विर्क, प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब चंडीगढ़, श्री अरुण अग्रवाल, डायरेक्टर, कम्युनिटी सर्विसेज, रोटरी क्लब चंडीगढ़, श्री श्रेय, चेयरपर्सन, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा जीवंश कम्युनिटी, सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स की उपस्थिति में किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. गगनदीप भुल्लर ने ब्लड डोनर्स द्वारा इस नेक कार्य के प्रति दिखाए गए उत्साह की प्रशंसा की।
मिस टीना विर्क ने सीजीसी लांडरां के मैनेजमेंट, स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स विशेष रूप से डॉ. गगनदीप भुल्लर, का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। उन्होंने आगे कहा, “आज हमारा पूरा रोटरी डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में जुटा हुआ है। ‘रक्तदान महाकुंभ’ के नारे के साथ हम अभूतपूर्व स्तर पर रक्त संग्रह करते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।“ उन्होंने ब्लड डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेक्टर 37 स्थित रोटरी एंड ब्लड बैंक रिसोर्स सेंटर समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्लेटलेट्स और ब्लड यूनिट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्लड डोनेशन कैंप का उद्देश्य युवाओं को निस्वार्थ सामाजिक सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें ब्लड डोनेशन के महत्व के प्रति जागरूक करना था, क्योंकि ब्लड डोनेशन के माध्यम से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कैंप में डॉक्टरों की एक समर्पित टीम ने ब्लड डोनर्स की पूर्व-चिकित्सकीय जांच की और उनकी विभिन्न चिकित्सकीय आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा।
ये भी देखें: सीजीसी लांडरां के सीसीएच द्वारा कुलिनरी कांटेस्ट ‘कहीं गुम न हो जाएं’ के 9वें एडीशन की मेजबानी