मध्य प्रदेश के मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत, 2 घायल

by Manu
मंडला न्यूज

मंडला, 26 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर है। उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के बाद लोग लौटकर आए। वे पंडाल में लगे मंच पर सो गए। पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर 55 वर्ष कृष्ण कुमार भांबरे 19 वर्ष रवि 24 वर्ष और जैनू भांबरे 39 वर्ष के रूप में हुई है।

नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन ने घटना के बारे में बताया। युवक गणेश पंडाल में सो रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर उनके ऊपर गिर गया। मंडला में पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। क्षेत्र में बारिश होने के कारण पंडाल और आसपास के स्थान में नमी थी। इसी वजह से टूटे तार के संपर्क में आने से लोग करंट की चपेट में आ गए।

पंडाल में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

ये भी देखे: पिहोवा में दर्दनाक हादसा, बिजली निगम के लाइनमैन को करंट लगा, मौके पर मौत

You may also like