दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले-किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही

by Manu
दीपेंद्र हुड्डा

करनाल, 25 सितंबर 2026: करनाल जिले के बल्लाह गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा वहां पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर धान खरीद खेलों की मेजबानी कानून व्यवस्था और वोट चोरी के मुद्दे पर सवाल उठाए।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बीते 12 साल से देश और प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। अब सच्चाई के लिए लड़ना पड़ रहा है।

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर सवाल किया। हरियाणा क्यों नहीं कर रहा? गुजरात में ऐसा क्या है कि वहां कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हो रही है। वहां लाखों करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। भाजपा बताए कि गुजरात में ऐसी क्या विशेष बात है। अगस्त में भी हुड्डा समेत कांग्रेस सांसद हरियाणा को 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी या सह-मेजबानी देने की मांग उठा चुके हैं।

धान के सीजन को लेकर उन्होंने कहा कि अब धान की खरीद शुरू होने का समय है। लेकिन किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल का कट लगाया जा रहा है। एमएसपी 2400 रुपये है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया गया था।

उन्होंने सवाल किया कि जब हरियाणा में ही एमएसपी पर धान नहीं खरीदी जा रही तो पंजाब के किसानों से झूठे वादे क्यों किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में 750 किसानों की जान गई।

ये भी देखें: अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा चश्मा बदलवा लें

You may also like