कुरुक्षेत्र, 24 सितंबर 2026: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को गीता ज्ञान संस्थानम् में धार्मिक सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंच चुके हैं। बैठक में महोत्सव के आयोजन व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले कुरुक्षेत्र पहुंचने पर सीएम सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में लगी चित्र प्रदर्शनी पेंटिंग और रंगोली का अवलोकन किया। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में सेवा स्वास्थ्य स्वच्छता और विकास का संदेश पहुंचाना है।
हाल ही में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर पर सर्किट हाउस बनाने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सर्किट हाउस पर 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसे ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट पर बनाया जाएगा। सरकार कुरुक्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी।
ये भी देखे: 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन