रोशिबिना देवी ने वुशु में सिल्वर मेडल जीता, भारत अब तक कुल 14 मेडल जीता

by Manu
roshibina devi wushu

चंडीगढ़, 24 सितंबर 2026: रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स के पांचवें दिन गुरुवार को सिल्वर मेडल दिलाया। वे महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा इवेंट के फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं।

यह रोशिबिना का एशियन गेम्स में लगातार तीसरा मेडल है। वे एशियाड में लगातार तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज और 2023 हांगझोउ में सिल्वर जीता था।

वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने मेंस डबल्स स्कल इवेंट में 6:13.25 मिनट की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत अब तक 14 मेडल जीत चुका है। उसने एक गोल्ड छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज जीते हैं। भारत मेडल टैली में 14वें स्थान पर है।

ये भी देखे: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल आया

You may also like