मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल आया

by Manu
Mirabai Chanu

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। वे महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मीराबाई ने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का वजन उठाया।

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। वे ओलिंपिक गेम्स कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।

बुधवार को गेम्स के चौथे दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें से दो मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में आए। रायजा ढिल्लों परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की महिला टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

पुरुष इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज जीता। एक मेडल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने दिलाया।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में विमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, फाइनल में पहुंची मनु भाकर

You may also like