यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, नौ यात्रियों की मौत

by Manu
Yamuna Expressway Bus Accident

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2026: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। देर रात से करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ये भी देखे: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत

You may also like