सीएम योगी ने लखनऊ में भारत टैक्सी लॉन्च की, मुख्यमंत्री ने की कैब में सवारी

by Manu
Bharat Taxi

लखनऊ, 23 सितंबर 2026: सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में सरकारी कैब भारत टैक्सी लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था जैसे टैक्सी ड्राइवर अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक टैक्सी ड्राइवर को कोई सुरक्षा नहीं दी जाती थी। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता था। आज जब ड्राइवर कार पर भारत टैक्सी लिखवाएगा तो उसे गर्व होगा कि यह पूरे भारत की टैक्सी है। उसके मन में निश्चितता होगी कि पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा गारंटी भी मिल रही है।

भारत टैक्सी से पैसेंजर्स और ड्राइवर्स दोनों को फायदा होगा। इसके जरिए ऑटो-रिक्शा कार और बाइक की सर्विस भी उपलब्ध होगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि चिंता मत करो भारत टैक्सी को अपनाओ। भारत टैक्सी यानी अपना पैसा अपनी मोटर और अपना ड्राइवर। उन्होंने प्राइवेट कंपनियों की कैब चलाने को लेकर कहा कि नौकरी और विदेशी कंपनियों के चक्कर में न पड़ो चार घंटे अपनी टैक्सी चलाओ।

सीएम ने कृषक समृद्धि योजना का पोर्टल और उर्वरक-बीज के लिए सेतु ऐप भी लॉन्च किया। किसानों को लोन का चेक और ड्राइवरों को टैक्सी का प्रमाण पत्र सौंपा। भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम ने कैब में सवारी भी की।

ये भी देखें: क्लैरिकल कैडर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट-2023 के चुने गए उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए नियुक्ति पत्र

You may also like