चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को 18 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह समन मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है। ईडी जांच के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं।
ईडी सूत्रों के मुताबिक अधिकारी को ईमेल के जरिए समन भेजा गया है। जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि डेवलपर को जमीन बेचने के लिए जमीन मालिकों की सहमति की जांच के दौरान अधिकारियों ने क्या प्रक्रिया अपनाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंवल प्रीत बराड़ ने कहा है कि उन्हें समन मिलने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद वह बैठक के लिए कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उन्हें पता नहीं है कि उस दौरान उनके ईमेल पर समन भेजा गया था या नहीं।
ये भी देखे: ईडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के आवास पर की छापेमारी