पंजाब में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीएम मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण

by Manu
सीएम मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण

चंडीगढ़, 16 अगस्त 2026: पंजाब में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह फिरोजपुर में आयोजित हुआ। जिला स्तर पर विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान असहज स्थिति पैदा हो गई। जैसे ही मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींची, झंडा ऊपर पहुंचकर डंडे में अटक गया। झंडा खुल नहीं सका, जिससे तिरंगा फहराने की रस्म बीच में रुक गई।

कुछ समय तक झंडे को खोलने का प्रयास किया गया। मौके पर अधिकारी और अन्य लोग स्थिति संभालने में जुटे रहे। झंडा न खुलने के कारण कुछ देर के लिए असहज माहौल बना रहा। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी देखे: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त

You may also like