महेंद्रगढ़ की बेटी कॉमनवेल्थ गोल्ड विजेता शर्मिला धनखड़ ने पीएम मोदी से की मुलाकात

by Manu
Sharmila Dhankhar meets PM Modi

महेंद्रगढ़, 11 अगस्त 2026: महेंद्रगढ़ जिले की बेटी व कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ ने बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी बेटियों के बारे में भी पूछा।

शर्मिला ने बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुई। मंगलवार को KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक तक पहुंचने के अपने सफर के अनुभव साझा करेंगी। हालांकि इसका प्रसारण कुछ दिनों बाद होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने शर्मिला धनखड़ से पूछा कि आपने वादा किया था कि दोनों बेटियां मेडल लाएंगी। इस पर शर्मिला धनखड़ ने कहा कि सर अभी तो दोनों छोटी हैं उम्र कम है। अगले कॉमनवेल्थ में वे जरूर मेडल लाएंगी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा पक्का। तब धनखड़ ने कहा हां पक्का।

ये भी देखे: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : हरियाणा की बेटियों ने मुक्केबाजी में दिलाई भारत को डबल गोल्ड की सौगात

You may also like