पंजाब विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, 8 बिल पेश होंगे

by Manu
पंजाब विधानसभा सत्र

चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में करीब 8 बिल पेश किए जाएंगे। इनमें पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (संशोधन) बिल, स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक से जुड़ा अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस फीस संशोधन बिल और पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सोनल बिल शामिल हैं।

आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े बिल में करीब 65 हजार आउटसोर्स मुलाजिमों को आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी व्यवस्था से बाहर निकालकर पंजाब सरकार के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का प्रावधान है। वहीं सत्र के आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष कार्यवाही की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है।

इस बार विधानसभा सत्र में कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक नजर आई। कांग्रेस विधायक काले पटके पहनकर विधानसभा पहुंचे और पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसके खिलाफ प्रस्ताव भी पेश किया।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवां दिन, कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर संशोधन बिल पर होगी चर्चा

You may also like