हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया बनीं अध्यक्ष

by Manu
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग

चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रोहतक से पूर्व मेयर रेनू डाबला को नियुक्ति दी गई है।

हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में दोनों नियुक्तियों का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बारे में सभी अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बंतो कटारिया व रेनू डाबला को फोन पर लगातार बधाई मिल रही है। राज्यपाल की तरफ से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।

ये भी देखें: हरियाणा महिला आयोग की नई अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार

You may also like