स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बोले- हाईवे पर तैनात होंगी 100 नई एंबुलेंस, अस्पतालों में लगाएंगे CCTV

by Manu
Nishant Kumar

पटना, 01 जुलाई 2026: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर 100 नई एंबुलेंस तैनात करेगी। इससे सड़क हादसों में तुरंत राहत और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में ट्रॉमा केयर व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत 11 लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर और 5 लेवल-3 अस्पताल विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

निशांत कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों को निःशुल्क ईलाज के लिए भेजा गया अहमदाबाद- निशांत कुमार

You may also like