चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से वोटर सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत अपने वोट की पुष्टि के लिए गणना फॉर्म (Enumeration Form) भरने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने लगभग 90 प्रतिशत वोटर सूची की मैपिंग का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है। भगवंत मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक वोटर का नाम सूची से नहीं कटने देगी।
राज्य में SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर वोटर सूचियों की पुष्टि और सुधार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और बाकी बचा काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
बीएलओ की भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “बीएलओ हर घर जाकर गणना फॉर्म उपलब्ध करवा रहे हैं और वोटरों को इसे भरने में मदद भी कर रहे हैं। वोटरों की सुविधा के लिए फॉर्म के साथ कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं।”
ये भी देखे: भाजपा SIR के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान