BSPTCL और BSPGCL के प्रबंध निदेशक ने मिलर हाई स्कूल के आधुनिकीकरण एवं धरोहर संरक्षण कार्यों का किया सर्वेक्षण

by Manu
मिलर हाई स्कूल

पटना, 01 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री के निरीक्षण के अनुपालन में ऊर्जा विभाग द्वारा मिलर हाई स्कूल के आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (BSPTCL) डॉ. नवल किशोर चौधरी (IAS), नगर आयुक्त यशपाल मीणा (IAS) तथा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के प्रबंध निदेशक विशाल राज (IAS) ने विद्यालय परिसर का दौरा कर तकनीकी टीम के साथ आवश्यक सर्वेक्षण किया। यह पूरा कार्य ऊर्जा सचिव अजय यादव (IAS) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के भवनों की वर्तमान स्थिति, आधारभूत संरचनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत तकनीकी आकलन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में उपलब्ध विभिन्न भवनों एवं संरचनाओं का सर्वेक्षण कर उनके संरक्षण, सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण से संबंधित आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलर हाई स्कूल की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षण रखते हुए उसके जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।

ऊर्जा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप परियोजना को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की दिशा में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या किरण कुमारी, शिक्षा विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी देखे: बिहार: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभागीय प्राथमिकताओं एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की

You may also like