जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही, मलबा आने से कई सड़कें हुईं बंद

by Manu
doda flood

डोडा, 01 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों, बाग-बगीचों और निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के खलजुगासर इलाके में बादल फटने की घटना हुई। अचानक आई बाढ़ ने कृषि भूमि को बुरी तरह प्रभावित किया। किसानों की खड़ी फसलें और फलदार बाग पूरी तरह बर्बाद हो गए।

कई मकानों और अन्य निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं। इससे भलेसा का भट्यास इलाका घंटों तक शेष क्षेत्रों से कटा रहा।

डोडा के कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। यहां भी अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी देखे: कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, छेंउर और दोहरानाला में 3 पुल बहे, खेत-बगीचे बर्बाद

You may also like