नई दिल्ली, 29 जून 2026: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं से मिले चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों है। अदालत ने कहा कि अदालत की अवकाश समाप्त होने के बाद मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा।
न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता ने राम मंदिर चंदे के कथित गबन की जांच के लिए सीबीआई के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर संदेह है।
इस पर न्यायमूर्ति सुंदरेश ने पूछा, “इस मामले में इतनी जल्दबाजी क्या है?”
ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा