अयोध्या, 26 जून 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना उन्हें मिल गई है।
सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है। चंपत राय राम मंदिर ट्रस्ट के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे। पूरे मंदिर की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के पास थी। उनके बाद ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव की मंदिर की व्यवस्था में अहम भूमिका थी।
एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर आए थे। उस कार्यक्रम में चंपत राय को दूर रखा गया था। इसके बाद से ही उनकी हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।
ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार, चंपत राय के करीबी है टिन्नू