वाशिंगटन, 29 जून 2026: अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच पिछले तीन दिनों से हमले जारी थे। अब दोनों ने तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का फैसला किया है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 17 जून को हुए समझौते (MoU) के सभी बिंदुओं पर चर्चा जारी रहेगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को कतर में दोनों देशों के प्रतिनिधि तकनीकी स्तर की वार्ता करेंगे।
समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। हाल के दिनों में इसी जलमार्ग को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
इससे पहले अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और रडार ठिकानों पर हमले किए थे। ईरान ने जवाब में कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।
ये भी देखे: अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, ट्रंप बोले- सीजफायर तोड़ने का दिया जवाब