मुंबई, 27 जून 2026: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रश्नपत्र लीक होने के संदिग्ध मामले में रविवार को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 27 जून 2026 को सुबह भिवंडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों के पास TET प्रश्नपत्र से संबंधित जानकारी है। पुलिस ने तुरंत उस स्थान पर छापेमारी की।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। जांच में पाया गया कि उन लोगों के पास उपलब्ध कुछ सवाल आगामी TET जून 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।
इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। परीक्षा आयोजक प्राधिकरण ने सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
ये भी देखे: NTA कराएगा CUET UG 2026 की विशेष पुनर्परीक्षा, 3,765 छात्रों को मिलेगा मौका